शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए मुख्यमंत्री का नाम | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए मुख्यमंत्री का नाम | New India Timesप्रदेश के पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो पीडब्लूडी मंत्री हैं उन्होंने दावा किया है कि दो महीने में प्रदेश में 76000 किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त हो चुकी हैं। अगर ऐसा हुआ है तो मुख्यमंत्री का नाम गिनीज बुक में दर्ज होना चाहिए। शनिवार को शिवपाल यादव मैनपुरी में रोजा इफ्तार कार्यक्रम में पहुंचे थे। ​शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए मुख्यमंत्री का नाम | New India Times

सरकार को दिया 6 माह का समय

प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारना होगा। हमने इस सरकार को अभी छह महीने दिए हैं। प्रदेश की जनता ने बड़ी ही उम्मीदों से इस सरकार को बनाया है, लेकिन कानून व्यवस्था तो बिगड़ ही रही है। इस पर मुख्यमंत्री को  ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम दो बार धरने पर बैठ चुके हैं। विपक्ष के लोगों को भी आवाज उठाना चाहिए।​
शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए मुख्यमंत्री का नाम | New India Times

योगी सरकार पर कसा तंज

शिवपाल यादव ने योगी सरकार के उस वादे को लेकर तंज कसा, जिसमें उन्होंने 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही थी। शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में बालू, गिट्टी और बजट नहीं है। इसके बावजूद अगर दो माह में 76000 किलोमीटर सड़कों के गड्ढे भर दिए हैं तो वो सरकार को बधाई देते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version