भोपाल जिले में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराते हुए 20 मार्च से आज रात्रि 8 बजे तक करीब 2165 लोगों के विरुद्ध की गई धारा 188 के तहत कार्यवाही, सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नहीं पहनने वाले 11,524 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वसूला गया करीब 11.50 लाख रुपए का जुर्माना | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल जिले में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराते हुए 20 मार्च से आज रात्रि 8 बजे तक करीब 2165 लोगों के विरुद्ध की गई धारा 188 के तहत कार्यवाही, सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नहीं पहनने वाले 11,524 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वसूला गया करीब 11.50 लाख रुपए का जुर्माना | New India Times

कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु कोरोना कर्फ्यू के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में भोपाल पुलिस द्वारा कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है एवं धारा 144 व शासन की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार धारा 188 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर corona curfew एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। भ्रमण के दौरान आमजन से चर्चा कर बेवजह न घूमने एवं मास्क अनिवार्य रूप से लगाने हेतु सुझाव दिए जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर चेकिंग व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को विशेष सावधानियां बरतने हेतु हिदायत देकर मनोबल बढ़ाया जा रहा है। वहीं अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा भीड़भाड़ व संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोतवाली सीएसपी श्रीमती बिट्टू शर्मा ने थाना स्टॉफ के साथ थाना तलैया क्षेत्र में पैदल मार्च किया एवं थाना प्रभारी कोतवाली ने एसटीएफ बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

भोपाल जिले में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराते हुए 20 मार्च से आज रात्रि 8 बजे तक करीब 2165 लोगों के विरुद्ध की गई धारा 188 के तहत कार्यवाही, सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नहीं पहनने वाले 11,524 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वसूला गया करीब 11.50 लाख रुपए का जुर्माना | New India Times

भोपाल जिले में आज दिनांक 24 अप्रैल को कोरोना कर्फ्यू के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने वाले करीब 145 लोगों के विरुद्ध धारा 188 ipc की कार्रवाई की गई है, जिसमें मुख्य रूप से बगैर मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमना, अकारण मोटरसाइकिल/कार आदि से घूमना, बेवजह पैदल घूमना, अवैध रूप से शराब विक्रय करना, शब्जी की दुकान खोलना आदि शामिल है।

दिनांक 20 मार्च से आज दिनांक तक पुलिस द्वारा करीब 2165 लोगों के विरुद्ध 188 ipc के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है एवं सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नहीं पहनने वाले 11524 लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही कर 11,57,200/- रुपये जुर्माना वसूला गया है, उक्त कार्यवाही लगातार जारी है।

By nit

Exit mobile version