कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी के बीच आई अच्छी ख़बर, ऑक्सीजन जेनरेटिंग प्लान्ट लगेगा दमोह के मिशन अस्पताल में, प्रतिदिन 80 सिलेंडर ऑक्सीजन की होगी सप्लाई | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी के बीच आई अच्छी ख़बर, ऑक्सीजन जेनरेटिंग प्लान्ट लगेगा दमोह के मिशन अस्पताल में, प्रतिदिन 80 सिलेंडर ऑक्सीजन की होगी सप्लाई | New India Times

जहाँ चारों तरफ ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हो, लोगों की जिंदगी ख़तरे में पड़ गई हो, ऐसे में दमोह से आई एक राहत भरी ख़बर। जहाँ दमोह के मिशन अस्पताल में अगले तीन सप्ताह में ऑक्सीजन जेनरेटिंग प्लान्ट लग जायेगा। दमोह वासियों के लिए खुश करने वाली ख़बर, अब जिले के नागरिक भी ले सकेंगे राहत की साँस। हमेशा समाज सेवा की दिशा में कार्य करने वाली संस्था आधारशिला, सी एम टी सी संस्थान के प्रमुख निर्देशक डॉ अजय लाल ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान ने ऑक्सीजन जैनरेटिंग प्लान्ट लगाने का निर्णय  लिया है जो दमोह के मिशन अस्पताल में लगाया जाएगा जिसका आर्डर भी हो गया है और तीन सप्ताह में ये लगकर तैयार हो जायेगा जिसमें ऑक्सीजन प्लांट से प्रतिदिन 80 सिलेंडर ऑक्सीजन जेनरेट होगी जो मिशन अस्पताल में लगाई जायेगी ख़ास बात ये है कि इस ऑक्सीजन प्लांट में विश्वविख्यात ट्राईडेंट कंपनी के द्वारा निर्मित उपकरणों का समावेश  किया गया है। हैदराबाद स्थित कम्पनी के अधिकारियों की मानें तो ये 3 से 4 सप्ताह में इंस्टॉल हो कर ऑक्सीजन सप्लाई करने लगेगी। इस कोरोना महामारी के बीच जब ऑक्सीजन के बिना लोगों की मौत हो रही हो ऐसे में स्थानीय स्तर पर ही आम जनता को ऑक्सीजन हासिल हो जाए तो इससे बेहतर और क्या होगा. 

कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी के बीच आई अच्छी ख़बर, ऑक्सीजन जेनरेटिंग प्लान्ट लगेगा दमोह के मिशन अस्पताल में, प्रतिदिन 80 सिलेंडर ऑक्सीजन की होगी सप्लाई | New India Times

संस्था के डायरेक्टर समाजसेवी डॉ लाल ने कहा कि ये आधुनिक हाईटेक प्लांट दमोह की जनता के लिए समर्पित है जिससे हमारे क्षेत्र के लोगों की जान बचाई जा सके। इस उपलब्धि पर दमोह नगर के चिकित्सकों और बुद्धजीवी वर्ग ने डॉ लाल की इस पहल पर खुशी जाहिर की है. इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक सर्जन डॉ सुदेश जैन ने कहा कि मानव सेवा में हमेशा लाल परिवार काम करता रहा है, इसी कड़ी में समाज सेवी डॉ अजय लाल जी ने ये अनूठी पहल करते हुए दमोह नगर वासियों के लिए बहुत बढ़िया कार्य कर दिया. डॉ अजय लाल एवं उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र हैं.

कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी के बीच आई अच्छी ख़बर, ऑक्सीजन जेनरेटिंग प्लान्ट लगेगा दमोह के मिशन अस्पताल में, प्रतिदिन 80 सिलेंडर ऑक्सीजन की होगी सप्लाई | New India Times

वहीं  जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम ने कहा जब ऑक्सीजन के लिए लोग यहाँ वहां परेशान हो रहे हैं और इसी ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जान तक चली जाती है ऐसे नाज़ुक वक़्त पर आधारशिला संस्थान द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाना जिले के लोगों के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं, डॉ लाल हमेशा मानव सेवा के लिए सबसे आगे रहते हैं, आज भी उन्होंने एक ऐसा काम करके दिखा दिया जिससे दूसरें लोगों को भी सबक मिलेगा ताकि और भी शासकीय अशासकीय संस्थाएं आगे आयें और जिले के लिए कुछ कर दिखाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version