कांग्रेस ने कोरोना संक्रमितों की इलाज के आभाव में हो रही मौतों,बदहाल स्वास्थ्य  व्यवस्था को लेकर खोला मोर्चा, महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कांग्रेस ने कोरोना संक्रमितों की इलाज के आभाव में हो रही मौतों,बदहाल स्वास्थ्य  व्यवस्था को लेकर खोला मोर्चा, महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन | New India Times

सागर जिले में कोरोना संक्रमितों की इलाज के आभाव में हो रही मौतों, ऑक्सीजन, रेमडिसिविर इंजेक्शन, वेड आदि की पर्याप्त उपलबधता न होने तथा बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने जिला  पंचायत सी. ई. ओ.डॉ. इक्षित गढ़पाले को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज  में नवरात्रि और रमजान के पवित्र माह में मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं घटित होने के साथ ही मरचुरी में शवो के सड़ने की घटना सामने आई हैं। जिससे मानव अधिकारों का खुला उल्लंघन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कोरोना संकृमित शवो की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी शव उनके परिजनों को न देकर नगर निगम के अमले से दाह संस्कार कराये जाने के तुग़लकी आदेश को तत्काल रोका जावे साथ ही कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन,रेमडेसीविर इंजेक्शन के साथ ही पर्याप्त इलाज नहीं मिल पा रहा है परिणाम स्वरूप लगातार  मौते हो रही हैं। तथा कोरोना मरीजों को निजी अस्पतालों में भारी-भरकम राशि अदाकर मजबूरन इलाज कराना पड़ रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि मान. उच्चतम न्यायालय जबलपुर  द्वारा शासन / प्रशासन को कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन, रेमडेसीविर इंजेक्शन तत्काल उपलब्ध कराने के साथ-साथ अस्पतालों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश जारी किये गये हैं। किंतु सागर जिले में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पतालों में कोरोना से इतर बीमारियों के मरीजों को इलाज नही मिल पा रहा है। जिस कारण ईलाज के आभाव में अनेकों मरीजों को अपनी जान गवाना पड़ी है। उन्होंने माँग करते हुई कहा कि सागर जिले में मान. उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना  करने के दोषियों पर कार्यवाही तथा कोरोना संक्रमितो के मानव अधिकारों की रक्षा जाकर प्रशासन की लापरवाही से स्व. मुन्ना लाल जैन की हुई मौत के जिम्मेवारों पर प्रकरण दर्ज किया जाकर कार्यवाही की जावे। इस दौरान श्री चौधरी के साथ म.प्र. कांग्रेस के सचिव राकेश राय, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, जिला कांग्रेस के सचिव अनिल कुर्मी मोजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version