शहनवाज़ खान, विदिशा/भोपाल (मप्र), NIT:

लटेरी समाज सेवी सुनील कुमार आदिवासी लगातार कोरोना महामारी में बढ़ रही मौत एवं पीड़ितों की संख्या को देखते हुए ऑक्सीजन व रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी को लेकर पिछले कई दिनों से सक्रिय हैं, जिस पर क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने हॉस्पिटल व्यवस्थाओं के लिए 30 लाख रुपये की राशि का विधायक निधि से सहयोग करने के लिए पत्र लिखा है। जबकि सुनील कुमार आदिवासी का कहना है ऐसी महामारी में क्षेत्रीय सांसद लापता हैं. सागर क्षेत्रीय सांसद राजबहादुर सिंह की ओर से जनहित में कोई पहल नहीं ऐसा क्यों जबकि मतदाता ने सांसद चुना, न कि मोदी जी के ट्वीट को रिट्वीट कर अपनी जिम्मेदारी दर्शाने की।
जनहित में जल्द हॉस्पिटल को दुरुस्त करने में सहयोग प्रदान करें वरना जल्द लापता सांसद को खोजने की मुहिम चलाई जाएगी.
