कलेक्टर श्री सिंह ने किया मोहनखेड़ा के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री सिंह ने किया मोहनखेड़ा के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण | New India Times

धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने आज पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह, सीईओ जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ के साथ आचार्य श्री ऋषभ चंद्र सूरीश्वर म.स.जी के आशिर्वाद से मोहनखेड़ा में बने जिले के सबसे बड़े 300 बेड्स के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि आचार्य श्री ऋषभ चंद्र सूरीश्वर म.स.जी के आशिर्वाद से यह कोविड सेंटर सिर्फ तीन दिनों में तैयार कराया गया है जो एक रिकॉर्ड समय है और अब यहां 300 मरीजों की सेवा की जाएगी। मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तिगांव इसकी लगातार मॉनिटर कर रहे हैं और आदरणीय गुरुदेव से उनकी चर्चा भी हुई है। मरीज तो अभी से आना शुरू हो जाएंगे और कल सुबह मंत्री जी व गुरुदेव की उपस्थिति में यह विधिवत प्रारम्भ होगा। जो भी मरीज जिनका सिचुएशन ठीक है, 90 प्रतिशत के ऊपर है और जो लोग घरों में हैं, जिनके पास जगह नहीं है, जिन्हें डॉक्टर के निरीक्षण की आवश्यकता है, देखभाल की आवश्यकता है ऐसे सभी लोगों को यहां हम भर्ती करेंगे। चाहे वो कुक्षी, सरदारपुर, बदनावर, टांडा के हों या अमझेरा के हों।

कलेक्टर श्री सिंह ने किया मोहनखेड़ा के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण | New India Times

इसके अलावा सरदारपुर के कोविड सेंटर के भी मरीजों को धीरे धीरे यहां शिफ्ट किया जाएगा। जिससे सभी डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज हो सके। इसके अलावा यहाँ 3 डॉक्टर्स, 15 नर्से अलग से लगाये गए हैं तथा डॉ जैन ने अपनी पूरी टीम तथा बीएमओ डॉ मुजाल्दा ने भी अपनी टीम लगाई है। सीएमएचओ ने भी आज यहां निरीक्षण किया है। सभी दवाओं का स्टॉक यहां प्रॉपर रहेगा। यहां हर बेड्स के लिए अलग अलग चद्दरें भी बुलाई जा रही है। ब्रीफ के स्टैंड्स भी पहुँचा दिए गए है। जो भी हेवी एंटीबायोटिक दवाओं की जरूरत है उसकी भी डिमांड कर ली गई है जो आगामी दो तीन दिनों में उपलब्ध हो जाएगी। चूंकि यहां का वातावरण इतना शुध्द है और गुरुदेव ने लोगो की डाईट के अनुरूप भोजन व पानी का प्रबंध किया है। इसके अलावा रात में गाय का दूध हल्दी के साथ मे मिलेगा। इसके अलावा योगा व दूसरी फैसेलिटी भो धीरे-धीरे दी जाएगी। साथ ही यहां भाप का भी इस्तेमाल किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर यहां निरन्तर काढ़ा भी डॉक्टर्स की सलाह पर दिया जाएगा। इसके अलावा अभी फिलहाल 50 बेड्स होंगे प्रारम्भ तथा सम्पूर्ण व्यवस्था होने पर शीघ्र ही 300 बेड्स का सेंटर पूर्ण क्षमता के साथ प्रारम्भ किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version