रहीम शेरानी हिदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं।
अधिकारीगण ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर भीड़ एकत्र करके होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और धार्मिक आयोजन नहीं करने के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। अधिकारीगण ग्रामीणों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, हाथों को थोडे-थोडे समय में साबुन अथवा सेनेटाईजर से साफ करने, सोशल डिस्टेन्सींग का पालन करने की सलाह दे रहे हैं साथ ही कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराने की समझाइश भी दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियां की पहल रंग भी ला रही है।
