'लोगों को फायदा पहुंचाते रहो, बड़े आदमी बन जाओगे' के स्लोगन पर अमल करके कोरोना कॉल में मसीहा बनकर खिदमत अंजाम दे रहे हैं इंदौर के ज़फ़र मन्सूरी | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

'लोगों को फायदा पहुंचाते रहो, बड़े आदमी बन जाओगे' के स्लोगन पर अमल करके कोरोना कॉल में मसीहा बनकर खिदमत अंजाम दे रहे हैं इंदौर के ज़फ़र मन्सूरी | New India Times

ऑल इंडिया हज वेल्फेयर सोसाइटी की मध्य प्रदेश इकाई के चेयरमैन मुकीत खान खंडवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में जगह जगह इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्ल.अलैहि वसल्लम की एक बहुत छोटी और प्यारी बात लिखी है कि लोगों को फायदा पहुँचाते रहो, बड़े आदमी बन जाओगे इस छोटे से जुमले को अपनी व्यवहारिक जिंदगी में इंदौर के जफर मंसूरी ने अमल में लाकर सेवा और मानवता की एक ऐसी मिसाल बन कर उभरे हैं, जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। इन्होंने कोरोना के मौजूदा वक्त के हालात और नाज़ुक दौर में ख़ुसूसन बीमारों के लिये मुफ्त आक्सीजन सिलेंडर मुहैय्या कराकर मानवता की एक मिसाल पेश की है, जफर मंसूरी यह सेवा गुप्त रूप से करना चाहते थे लेकिन देश में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इतनी तेज रफ्तार से चल रहे हैं कि कहीं ना कहीं से यह बात सोशल मीडिया तक आ पहुंची है जिसकी वजह से वह ना केवल चर्चा में बने हुए हैं बल्कि उन की सर्वत्र प्रशंसा और सराहना भी की जा रही है। जनता को बताना चाहेंगे कि न्यू इण्डियन इंजीनियरिंग वर्क्स, इंदौर के मैनेजिंग डायरेक्टर जनाब ज़फ़र मन्सूरी से जब नगर निगम कमिश्नर मोहतरमा प्रतिभा पाल व अपर आयुक्त जनाब संदीप सोनी ने गुज़ारिश की थी कि आक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए वे किराए पर उनकी फेक्ट्री के ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैय्या करा दें ताकि इंदौर में महामारी की वजह से तेजी से बढते संक्रमण को रोकने व ज़िन्दगी मौत से जूझ रहे लोगों की जान बचाई जा सके. ज़फ़र मन्सूरी ने न सिर्फ अपनी फैक्ट्री के सारे आक्सीजन से लबरेज़ सिलेंडर प्रशासन को दे दिये बल्कि किराए के नाम पर एक रुपया भी न लेने का एलान किया, उन्होंने कहा संकट के वक्त सभी को मिलजुलकर प्रशासन की मदद करना चाहिये।
कोविड मरीज़ों की मदद के लिये इंदौर के अस्पतालों को अपनी फेक्ट्री से सभी आक्सीजन सिलेंडर भिजवाकर ज़फ़र मन्सूरी साहब ने जो तआवुन दिया है वह फ़ख्र की बात है, नगर निगम प्रबंधन ने उनका इस मुश्किल दौर में साथ खड़े होने के लिये शुक्रिया अदा किया है, वहीं दीगर सामाजिक तंजीमों ने भी उनसे मुलाकात कर उनका शुक्रिया अदा कर हौसला अफ़ज़ाई की है।
ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी और देश और समाज सेवा से जुड़ी समस्त स्वयंसेवी संस्थाएं भी ज़फ़र मन्सूरी की सेवा भावना को सलाम करते हुए अपनी ओर से शुक्रिया अदा करती हैं। दुआ है कि अल्लाह उनकी ख़िदमत को कुबूल करे, उम्र दराज़ करे, उनके कारोबार में खूब खैर-ओ- बरकत अता करे और हमारे दिलों में भी देश भक्ति और जन सेवा की सच्ची भावना अता फरमाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version