मोदी सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल ने कोरोना संक्रमित वृद्ध मरीज के पुत्र को दी ऑक्सीजन मांगने पर दो थप्पड़ मारने की धमकी, मोदी सरकार के मंत्री का अमानवीय चेहरा हुआ उजागर: सुरेन्द्र चौधरी | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मोदी सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल ने कोरोना संक्रमित वृद्ध मरीज के पुत्र को दी ऑक्सीजन मांगने पर दो थप्पड़ मारने की धमकी, मोदी सरकार के मंत्री का अमानवीय चेहरा हुआ उजागर: सुरेन्द्र चौधरी | New India Times

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जिला चिकित्सालय दमोह में कोरोना संक्रमित वृद्ध मरीज के पुत्र को ऑक्सीजन मांगने पर सरेआम दो थप्पड़ मारने की धमकी देने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री जी पहले यह बताएं कि कोरोना संक्रमित मरीज के परिजनों को ऑक्सीजन मांगने पर उनकी सरकार के मंत्री द्वारा दो थप्पड़ मारने की धमकी देने के मामले में उनकी क्या राय है। 
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां समूचा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और आमजन शासन-प्रशासन की ओर आशा भरी निगाहों से चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए देख रहा है वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा कोरोना संक्रमित वृद्ध मरीज के पुत्र को ऑक्सीजन मांगने पर सार्वजनिक रूप से दो थप्पड़ मारने की धमकी देने से मोदी सरकार के मन्त्री श्री प्रहलाद पटेल का अमानवीय चेहरा उजागर हुआ है।
श्री चौधरी ने कहा कि मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के दमोह लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय सांसद होने के नाते एक पुत्र अपनी मां के इलाज की गुहार लगा रहा था जिसको ऑक्सीजन मुहैया कराने के बजाये मंत्री श्री पटेल द्वारा शासन – प्रशासन की नाकाम व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सत्ता का रौब दिखाकर पर्दा डालने का काम किया गया है जिसने मोदी सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है। श्री चौधरी ने माँग करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन, रेमडीसिविर इंजेक्शन, बेड मुहैया कराकर शुलभ तरीके से उपचार दिया जावे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मांग की है इस तरीके से सत्ता का रौब दिखाकर आम जनों को धमकी देने वाले केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाये अन्यथा कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article