ये कैसा जन अनुशासन पखवाड़ा है जो शराब बेचने और पिलाने से सफल बनाया जायेगा: पूनम अंकुर छाबड़ा | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर (राजस्थान), NIT:

ये कैसा जन अनुशासन पखवाड़ा है जो शराब बेचने और पिलाने से सफल बनाया जायेगा: पूनम अंकुर छाबड़ा | New India Times

वैश्विक आपदा कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है और राज्य सरकार ने प्रदेश में 3 मई तक का कर्फ्यू एवं लॉक डाउन लगा चुकी है जिसका नाम दिया है जन अनुशासन पखवाड़ा, परन्तु बड़ा दुःखद विषय है की राज्य सरकार शराब की बिक्री के लिए कितनी संवेदनशील है, कोरोना काल में WHO ने भी शराब, सिगरेट व अन्य नशों को न पीने की सलाह दी हुई है और इस महामारी के दौर में स्वयं राज्य सरकार ने 3 मई तक जन अनुशासन पखवाड़ा मनाने की बात की है जिससे कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया जा सके और आम जन से अपील पे अपील की आप घरों में रहें। दूसरी तरफ शराब की बिक्री शुरू करना महामारी को बढ़ाने का प्रयास है, इससे स्पष्ट प्रतीत होता है की जनता से ज्यादा चिंता सरकार को शराब ठेकेदारों और अपने राजस्व की है।

ये कैसा जन अनुशासन पखवाड़ा है जो शराब बेचने और पिलाने से सफल बनाया जायेगा: पूनम अंकुर छाबड़ा | New India Times

सम्पूर्ण शराब बंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम अंकुर छाबड़ा ने रोष प्रकट करते कहा की इस वैश्विक आपदा के समय सरकार का संवेदनहीन होकर शराब दुकानों को खोलने के आदेश देना बहुत ही गलत है, शराब की दुकानों को तुरंत प्रभाव से बन्द करने की मांग करती हूँ। पूनम अंकुर छाबड़ा ने कहा की शराब बिक्री के आदेश पर तुरंत रोक लगनी चाहिए अन्यथा जस्टिस फ़ॉर छाबड़ा जी संगठन पूरे प्रदेश में इसका विरोध करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article