ओवरटेक के चक्कर में हुए सड़क हादसे में वाहन चालक और क्लीनर की मौत | New India Times

जुनैद काकर, शिरपुर/धुले (महाराष्ट्र), NIT:

ओवरटेक के चक्कर में हुए सड़क हादसे में वाहन चालक और क्लीनर की मौत | New India Times

शिरपुर तहसील स्थित आगरा मुंबई महामार्ग पर ओवरटेक करने में संतुलन बिगड़ने के कारण पीछे चलने वाला ट्रक अगले ट्रक से टकरा गया जिससे ट्रक में सवार क्लीनर और वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक चकनाचूर हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के सांगवी थाना क्षेत्र के चारणपाड़ा गांव समीप आगरा मुंबई महामार्ग पर इंदौर से मुंबई की दिशा जा रहे ट्रक MP09 MG9534 ने ओवरटेक करते समय आगे चल रहे ट्रक RJ17GA4779 को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ट्रक के परखच्चे हवा में उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक दिनेश मालवीय 37 और किशोर मालवीय 25 शूनरा, शाहजापुर, रामपुरा, मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई।

ओवरटेक के चक्कर में हुए सड़क हादसे में वाहन चालक और क्लीनर की मौत | New India Times

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शिरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से दोनों ट्रकों को अलग किया गया। ट्रक चालक और क्लीनर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया किंतु ग्रामीण अस्पताल के चिकित्सक ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलासनेर के पास ओवरटेक करने में पीछे से आने वाले ट्रक ने अगले ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि MP09 MG 9534 का चालक मौके से फरार हो गया है।

हादसे की जानकारी मिलने पर हेड कांस्टेबल दिलीप बावसीकर और तालुका पुलिस स्टेशन के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुँच कर एफआईआर दर्ज कराई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article