वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कोरोना संक्रमण एक महामारी के रूप में पूरे देश के सामने आया है तो हमारा प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रह सका। फिर भी इसके संक्रमण को क्षीण किये जाने के लिये निकाये प्रशासन लगातार मुस्तैदी से जुटा है। पिछले कुछ दिनों में आदर्श नगर पंचायत मैलानी प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रति जनजागरूकता के लिये हरसंभव प्रयास किये हैं चाहे वो पोस्टर/बैनर के माध्यम से हो, लाउडस्पीकर के माध्यम से हो या सोशल मीडिया, हैंड बिल (पर्चो) के माध्यम से।
आज दिनांक 18.04.2021 को संचारी रोग एवं कोरोना महामारी के दौरान निकाये की अध्यक्ष श्रीमती सत्यवती व सफाई निरीक्षक श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में निकाये प्रशासन की ओर से नियमित रॉस्टर के अनुसार करायी जा रही सफाई के अतिरिक्त विशेष अभियान चलाकर पूरे शहर में फॉगिंग, एन्टी-लार्वा छिड़काव एवं सैनिटाइजेशन का काम व्यापक स्तर पर कराया गया।निकाये के अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि सफाई व्यवस्था और सैनिटाइजेशन के स्तर में कोई कमी न आये इसके पूर्ण प्रबन्ध है, आवश्यकतानुसार क्षेत्रों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने नागरिको से अपील करते हुऐ कहा कि – आपकी महफूजियत के लिये ही हम आज भी काम पर है, कृपया आप हमारे लिये अपने घरों पर ही रहें। अधिशासी अधिकारी ने नियमित हाथों को धोने, मास्क के प्रयोग, भीड़भाड़ से दूरी, छींकते समय रुमाल/टिश्यू पेपर के प्रयोग जैसे बुनियादी सावधानियों को अमल में लाये जाने की अपील दोहराते हुये कहा कि निकाये प्रशासन इस महामारी को हराने के लिये पूर्णतया कटिबद्ध है तथा वे उत्तम सुविधायें मुहैया कराए जाने हेतु समस्त नागरिकों को आश्वस्त करते हैं।
जीतेगा मैलानी, हारेगा कोरोना। हमारी छोटी से समझदारी, दूर रखेगी कोरोना बीमारी.
