पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय शालाओं में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतू चलाये जा रहे अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 17 – 04 -2021 को जिला पंचायत धार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ द्वारा प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय रायपुरिया का आकस्मिक निरिक्षण किया गया. इस दौरान संस्था में किये गए बाला कार्य और अन्य शैक्षणिक गतिविधियाँ पर सन्तोष व्यक्त करते हुए वाचनालय तथा निर्माणाधीन बाउन्ड्री वाल का निरिक्षण किया. वाचनालय की बैठक व्यवस्था में संशोधन के निर्देश पर वहाँ उपस्थित जिला शिक्षा केन्द्र धार के सहायक परियोजना समन्वयक कमलसिंह ठाकुर द्वारा तत्काल व्यवस्था में सुधार करवाया गया.
निरिक्षण के दौरान जनपद पंचायत के सीईओ राधा डाबर, पंचायत सचिव भेरूसिंह दाहोदिया, रोजगार सहायक मनोहरसिंह राठौर तथा दोनों संस्थाओं के प्रधान अध्यापक सरदारसिंह डाबर और अरविंद जोशी उपस्थित रहे।
