अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना संकट में सभी लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं ऐसे में अशोका गार्डन में पदस्थ प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल मेहर ने एटी एम मशीन में फसे मिले 5000 रूपए बैंक में जमा कर मानवता की मिसाल पेश की है।
मिली जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी चौराहा (अशोका गार्डन भोपाल) के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में थाना अशोका गार्डन में पदस्थ प्रधान आरक्षक (842) कन्हैयालाल मेहर जब अपने अकाउंट से पैसे निकालने गये, तो वहां पर एटीएम मशीन में पहले से 5000 रूपए , 500 के 10 नोट फंसे मिले । जिसे प्रधान आरक्षक ने अपनी ईमानदारी को दर्शाते हुए पैसे बैंक में सकुशल जमा करा दिए।
