सीकर एसीबी ने कुचामन नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, सीकर (राजस्थान), NIT:

सीकर एसीबी ने कुचामन नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

राजस्थान में छोटे बडे़ भ्रष्टाचारियों को एसीबी द्वारा लगातार पकड़े जाने के जारी सिलसिले में आज सीकर एसीबी चौकी प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक जाकिर अख्तर के नेतृत्व में एक टीम ने नागौर जिले की कुचामन नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता कमलेश कुमार को परिवादी नोलाराम से बाराह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार नोलाराम व उसके पार्टनर इकबाल ने नगरपालिका क्षेत्र में में सड़क पर प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगाने का काम किया था। उसका फाईनल बिल बनाने के लिये कनिष्ठ अभियंता द्वारा रिश्वत की मांग करने के बाद उन्होंने एसीबी सीकर से सम्प्रक किया। उसके बाद 15 अप्रैल को डिमांड का सत्यापन करके आज 16 अप्रैल को रिश्वत की राशि बाराह हजार लेते हुये कनिष्ठ अभियंता को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
कनिष्ठ अभियंता कमलेश के ट्रेप की कार्यवाही मे सीकर एसीबी चोकी प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक जाकीर अख्तर के अलावा रोहिताश्व, राजेन्द्र प्रसाद, सुशीला, मूलचंद, दिलीप, सुरेंद्र व कैलाशचंद्र नामक कर्मी शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version