जुनैद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुलिया तहसील पुलिस ने मालेगांव के गोवंश तस्करों पर छापामार कार्यवाही कर 19 गाय और तीन बछड़ों को कत्तल होने से बचाया है। इस कार्यवाही में पुलिस ने वाहन चालक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की देर शाम तहसील पुलिस ने प्रेस रिलीज कर बताया है कि गुरुवार तड़के साक्री से धुलिया की दिशा में एक तेज गति वाहन दिखाई दिया। पुलिस को संदेह होने पर वाहन की जांच पड़ताल की गई उसे रोका गया और तिरपाल हटा कर देखा तो 19 गो वंश गायों को कूरता पूर्वक बंधक बनाया था और इसी तरह 3 बछड़ो को भी कत्तल के इरादे से परिवहन करते पकड़ा है। मवेशी का पालन पोषण करने के लिए गोशाला में भर्ती कराया है.
पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत पाटील को खुफिया सुत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि साक्री से धुलिया की ओर प्रतिबंधित मवेशियों की तस्करी होने वाली इस सूचना पर पुलिस हरकत में आई नेर गाँव के पास जाल बिछाक ट्रक आया M.H.18 बी.जी.5195 पर छापा मारकर लाखो रुपये का गोवंश ट्रक समेत जब्त किया है।
तस्करी के आरोप में ट्रक चालक तनवीर अख्तरमोहम्मद सलीम निवासी नयपुरा, नुरानी मस्जिद के पीछे, मालेगाँव, क्लीनर सईद अली बाबू अली 26 आयशा नगर, भंगी कॉलोनी, गली नंबर 1 नूरी हॉल, मालेगांव, अजहर खान अयूब खान को गिरफ्तार किया है।घटना को लेकर धुलिया तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत बच्छव, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी प्रदीप मिराले के मार्गदर्शन में तहसील थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत पाटिल, के नेतृत्व में प्रकाश पाटिल, एएसआई प्रल्हाद चव्हाण, प्रवीण पाटिल, प्रमोद ईशी, सुमित चव्हाण, राकेश मोरे, धीरज संगल ने अंजाम दिया है।
