रहीम शेरानी हिदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजार में बेवजह घूमने निकले लोगों को सुरक्षा बल ने कडी फटकार लगाते हुए अस्थायी जेल भेजने की कार्रवाई की।
उल्लेखनीय है कि जिले में 19 अप्रैल 2021 सुबह 6 बजे तक कोरेना कर्फ्यू के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू है।
इस दौरान अत्यावश्यक कार्य होने पर ही किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की इजाजत दी गई है बावजूद इसके कुछ लोग बेवजह घर से बाहर निकले जिन्हें ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं सुरक्षाबलों ने पकडकर अस्थायी जेल में रखे जाने की कार्रवाई की।
कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने समस्त जिले वासियों से कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने हेतु लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान घरों में रहने का आह्वान किया है।
कोरोना कर्फ्यू के तहत निर्देशो का उल्लंघन पर कडी कार्रवाई होगी।
