रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

जिले में टीका उत्सव के तहत प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर टीकाकरण कराने हेतु 45 एवं उससे अधिक उम्र के व्यक्ति पूरे उत्साह से पहुंच रहे हैं। मैदानी अमला भी टीकाकरण के महत्व को बताते हुए आमजन को प्रोत्साहित कर रहा है। जिसका परिणाम है कि प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर टीकाकरण कराने ग्रामीण, नगरीय क्षेत्र के व्यक्ति पहुंच रहे हैं। टीका उत्सव के द्वितीय दिवस सोमवार को जिले के 75 टीकाकरण सेन्टरों पर 3 हजार 687 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण को लेकर सभी में उत्साह नजर आया। उल्लेखनीय है कि टीकाकरण को लेकर जिले में व्यापक प्रबंध किये गए है। आषा, आंगनवाडी कार्यकर्ता, पटवारी, चौकीदार, पटेल, आजीविका मिषन की एसएचजी से जुडी महिलाएं, जन अभियान परिषद के स्वयंसेवी सहित अन्य मैदानी अमला कोविड-19 टीकाकरण हेतु आमजन को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जिले के समस्त 45 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्तियों से आह्वान किया है कि वे उनके नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचकर टीकाकरण अवष्य कराए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि टीकाकरण के पष्चात भी मास्क अनिवार्य रूप से लगाए। सोषल डिस्टेन्सींग का पालन अनिवार्य रूप से करें। सी.एम.एच.ओ. डॉ. प्रकाश ढोके एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डा. नरेन्द्र भयडिया ने बताया टीका उत्सव के तहत 45 एवं इससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड -19 से बचाव का टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हैल्थ एंड वेलनेंस सेंन्टरों व चिन्हांकित वेक्सीनेशन सेंन्टरों पर टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड -19 का टीकाकरण निःशुल्क है। कोरोना वैक्सीनेशन पूर्णत सुरक्षित है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि कोविड-19 वेक्सीनेषन संबंधित अफवाह, भ्रांतियों एवं किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया टीकाकरण हेतु आने के दौरान आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आए।
कोरेना संक्रमण से बचाव हेतु अनिवार्य रूप से मास्क लगाए: कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता
अलीराजपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने समस्त जिलेवासियों से आह्वान किया है कि कोरेना वायरस से बचाव तथा संक्रमण रोकने संबंधित दिशा निर्देशो का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से मास्क लगाए। कंटेन्मेंट और होम क्वारेन्टाइन संबंधित दिषा निर्देषों का पालन अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कोरेना संक्रमण रोकने हेतु अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, सोषल डिस्टेन्सींग का पालन करने, थोडे-थोडे समय में साबुन अथवा सेनेटाइजर से हाथ साफ करने का आह्वान किया है। उन्होंने कंटेन्मेंट और होम क्वारेन्टाइन क्षेत्र के निवासियों से दिषा निर्देषों का पालन अनिवार्य रूप से करते हुए कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के प्रयासों में सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने नगरीय एवं ग्रामीणों रहवासियों से भी मास्क अनिवार्य रूप से लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिषा निर्देषों का पालन अनिवार्य रूप से करने की बात कही है। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों से कोरोना संक्रमण रोकने के प्रयासों में विषेष सहयोग की अपील करते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेन्सींग हेतु गोले बनाने तथा स्वयं के साथ-साथ ग्राहकों से मास्क की अनिवार्यता तथा साबुन अथवा सेनेटाइजर से हाथों की सफाई करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने जिले में प्रतिबंधात्मक आदेषों का पालन करते हुए कोरेना संक्रमण की चैन को तोडने में सहयोग का आह्वान जिलेवासियों से किया है।
