पुलिस ने चिता से निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

पुलिस ने चिता से निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा | New India Times

बहराइच जनपद के बौंडी थाना क्षेत्र के नन्दवल गांव में 25 वर्षीय युवक कौशलेंद्र वर्मा पुत्र जवाहर लाल वर्मा ने बबूल के पेड़ से फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली. ग्रामीणों ने बताया कि काफी दिनों से युवक दिमागी रूप से परेशान था. बिना कुछ बताए रोज की तरह सुबह 4:00 बजे सो कर उठना और खेतों को जाना जानवरों को चारा देना यही कार्य करता था. मृतक आज भी सुबह जल्दी उठकर घर से गया था. स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह लगभग छह 6:30 बजे के वक्त देखा की चौराहे के पास ही बबूल के पेड़ में एक शव लटक रहा है. जब नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि गांव का ही मृतक युवक कौशलेंद्र है. ग्रामीणों व परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे और शव को चिता पर लिटा कर मुखाग्नि देने ही वाले थे तब तक बौंडी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और चिता से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मौके पर उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, अमित यादव, अमरिंदर व संतोष कुमार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version