प्रदश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दमोह उप चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए घरों से निकलने की लोगों से कर रहे हैं अपील तो वहीं दूसरी तरफ लगा रहे हैं लॉक डाउन??? | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रदश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दमोह उप चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए घरों से निकलने की लोगों से कर रहे हैं अपील तो वहीं दूसरी तरफ लगा रहे हैं लॉक डाउन??? | New India Times

मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति पिछले वर्ष से कहीं ज़्यादा गंभीर है। लेकिन उसके बावजूद प्रदेश के मुखिया दमोह उप चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए घरों से निकलने की लोगों से अपील कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमितों की निरंतर बढ़ रही संख्या को देखते हुए प्रदेश के इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ दमोह उपचुनाव में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भाजपा को जिताने के लिए घरों से निकलने की लोगों से अपील कर रहे हैं। आप को बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ऑफिस ऑफ शिवराज की तरफ से एक ट्वीट किया गया है।
जिसमें यह कहा गया है कि चुनाव में अब केवल आठ दिन बचे हैं। पूरी ताकत @BJP4MP को जिताने में लगा दो। घरों से बाहर निकल जाओ, यह चुनाव आपको ही लड़ना है।
जिस बूथ पर भाजपा सबसे अधिक वोट से जीतेगी, वहाँ सबसे पहले मैं आऊंगा!: मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version