गांधी नगर के महावीर बस्ती में रहिवासी अतिक्रमण और गंदगी से परेशान | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​गांधी नगर के महावीर बस्ती में रहिवासी अतिक्रमण और गंदगी से परेशान | New India Timesगांधी नगर स्थित महावीर बस्ती में रहवासियों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। बस्ती में अतिक्रमण ज्यादा होने की वजह से गन्दा पानी घरों में घुस रहा है। समस्या को लेकर संबधित अधिकारियों को रहवासी कई बार अवगत करा चुके है। गांधी नगर महावीर बस्ती में नालियों के उपर अतिक्रमण होने की वजह से पानी निकासी का रास्ता नहीं बचा है जिससे नालियों को गन्दा पानी घरों में घुस रहा है। रहवासियों ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर पार्षद पति राजू मीणा को ज्ञापन भी दिया था साथ ही संबंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया है। लेकिन आज तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि पार्षद हमारी समस्या सुनने नहीं आती है। बस्ती से मुख्य मार्ग पर आने जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version