आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय कोरोना काल में कर रहा है विद्यार्थियों की जान के साथ खिलवाड़: रवि परमार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय कोरोना काल में कर रहा है विद्यार्थियों की जान के साथ खिलवाड़: रवि परमार | New India Times

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है उसके बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा एमबीबीएस नर्सिंग पैरामेडिकल एवं अन्य परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया जोकि इस भीषण महामारी में परीक्षा कराना असंभव है।
एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के 30 से 40 प्रतिशत कर्मचारी और कई अधिकारी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं यही नहीं कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश के सभी कॉलेज बंद हैं। लाॅकडाउन की वजह से अधिकतर छात्र छात्राएं अपने घर पर हैं।

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय कोरोना काल में कर रहा है विद्यार्थियों की जान के साथ खिलवाड़: रवि परमार | New India Times

रवि परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने कोरोना संक्रमण की वजह से विश्वविद्यालय के कई कार्य स्थगित कर दिये और विश्वविद्यालय में 30 अप्रैल तक अन्य बाहरी व्यक्ति और छात्र छात्राओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया लेकिन उसके बाद भी परीक्षा करवाने की घोषणा कर दी।
रवि ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जान के साथ खिलवाड़ करना बंद करे. इस विश्वव्यापी महामारी में एक ओर सरकार घर में रहने की हिदायत दे रही है वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय परीक्षा करवाने का फरमान जारी कर रही है, क्या सरकार और विश्वविद्यालय के बीच सामंजस नहीं है।
एनएसयूआई काफी समय से नर्सिंग छात्र छात्राओं की जनरल प्रमोशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है क्योंकि नर्सिंग छात्र छात्राओं का सत्र 1 से 2 साल पीछे चल रहा है ऐसी स्थिति में नर्सिंग छात्र छात्राओं का भविष्य बर्बाद ना हो इसके लिए विश्वविद्यालय को जनरल प्रमोशन की घोषणा जल्द करना होगी अन्यथा एनएसयूआई हाईकोर्ट जाने की भी तैयारी कर चुकी है।

By nit

Exit mobile version