अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश एवं मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन सोसायटी ने एक ऐसे जंतरी का प्रकाशन किया है जिसमें रमज़ान के दौरान महामारी से बचाव के लिए आम नागरिकों को सावधानी बरतने के सुझाव दिए गए हैं, साथ ही बड़े पैमाने पर मास्क वितरण भी किए जा रहे हैं। अब तक टीम द्वारा लगभग सत्तर हज़ार मास्क वितरण किए जा चुके हैं यही नहीं आम जनता को संक्रमण के प्रति जागरूक भी इस जंतरी के जरिए किया जा रहा है।

जमीअत उलमा के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने बताया कि इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए जमीअत उलमा मध्यप्रदेश एवं मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन सोसायटी के सहयोग से समाज मे कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता लाने एवं सावधानी बरतने,मास्क का इस्तेमाल करने का संदेश घर घर पहुंचाने की कोशिश की गई है। इसी उद्देश्य से रमज़ान के पवित्र माह की जंतरी में इफ्तार और सेहरी के समय के साथ-साथ जंतरी में जागरूकता संदेश भी छापा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो तक ये संदेश एवं संक्रमण से बचाव के सुझाव पहुंचे और आम नागरिकों में संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने के संदेश को आम किया जाए। मास्क ही सुरक्षा है, इस पहल की शुरुआत जमीअत उल्मा एवं मौलाना बरकतुल्लाह सोसायटी की टीम द्वारा किया गया है, जिसमे एडवोकेट मोहम्मद कली , हाजी मोहम्मद इमरान, मुजाहिद मोहम्मद खान, मोहम्मद फरहान, फईम उद्दीन चौधरी, डॉक्टर निज़ाम उद्दीन, मोहम्मद हनीफ़ अय्यूबी आदि ने किया।
प्रेस सचिव ने बताया कि जमीअत उलमा मध्यप्रदेश एवं मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन सोसायटी कोरोना काल में लगातार हर तरह से आमजन में जागरूकता मुहिम चलाती रही है। इसी मुहिम के तहत समाज के लोगो में रमज़ान की जंतरी के माध्यम से नई तरह की पहल की गई है।
