कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है "मेरा मास्क मेरी सुरक्षा" अभियान | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है "मेरा मास्क मेरी सुरक्षा" अभियान | New India Times

कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए विकासखंड तिरला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मास्क वितरण एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है.
दिनांक 6 एवं 8 अप्रैल 2021 को क्रमशः तिरला एवं ग्राम सेमलीपुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती पटेल, सीईओ सुश्री राधा डाबर, बीएमओ डॉ अशोक कुमार पटेल, टी आई श्री रंजीत कुमार बघेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सत्यनारायण मकवाना एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मेरा मास्क मेरी सुरक्षा, रोको टोको अभियान के तहत आम लोगों को मास्क वितरण एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्य किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा आम लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर मास्क से कैसे सुरक्षा की जा सकती है बताया गया।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है "मेरा मास्क मेरी सुरक्षा" अभियान | New India Times

सेमलीपुरा में हॉट बाजार होने से आस पास के ग्रामीणों को मास्क एवं सेनिटाइजर वितरण कर हाथ धुलाई, सामाजिक दूरी, टीकारण का महत्व बतलाया गया।
ग्रामीणों को टीकाकरण कैसे करवाना है किस स्थान पर जाना है, टीके से संबंधी भाँतियों को दूर किया गया साथ ही अधिक से अधिक लोग टीका लगवायें इसलिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
वर्तमान में नए स्ट्रेन के कोरोना फैलने से विकासखंड में अधिक से अधिक सथानो पर टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है।
आज दिनांक तक कुल 3714 नागरिक को कोरोना का टीका लग चुका है, जिसमे से कुल 510 व्यक्तियों को सेकंड डोज़ लग चुका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version