उपजिलाधिकारी के लगातार निरीक्षण करने से नजराना लेने और देने वाले खासे रहे सजग | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उपजिलाधिकारी के लगातार निरीक्षण करने से नजराना लेने और देने वाले खासे रहे सजग | New India Times

भ्रष्टाचार मुक्त नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिये उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला के द्वारा काउन्टरों का औचक निरीक्षण किया जाता रहा जिससे नजराना लेने और देने वाले खासे सजग रहे। इसी बीच जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अचानक ब्लाक परिसर पहुंच कर निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
शान्ति पूर्ण, निष्पक्ष एवं भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत चुनाव की प्रथम पायदान नामाकन प्रकिया शान्ति पूर्ण सम्पन्न हो सके इसके लिए जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ढुल ने औचक निरीक्षण कर समस्त काउन्टरों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कोविड-19 के नियमों का भी पालन कराने के निर्देश दिये। इससे पूर्व उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने भी पूरे समय में कई बार काउन्टरों पर अचानक पहुंच कर निरीक्षण किया। निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिये प्रयासरत प्रशासन की सख्ती का अन्दर तो खासा असर दिखा परन्तु बाहर कोविड-19 की धज्जियां उड़ती दिखी। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया समर्थकों की भीड़ भी बढ़ती गयी और उड़ने लगी सोशल डिस्टेन्सिग की धज्जियां। भीड़ को नियंत्रित करने व कोविड-19 के नियमों का पाठ पढ़ाने का निरन्त प्रयास कर रहे वरिष्ट उपनिरीक्षक अमर नाथ राय भी असफल होते नज़र आये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version