पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद व भरावदा ग्राम विकास समिति ग्राम भरावादा में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पक्षियों के लिए जल पात्र का निःशुल्क वितरण ग्राम की चौपाठी पर किया गया. कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण मित्र अर्जुन हाडा ने बताया कि मनुष्य की तरह पक्षियों को भी रोज जिंदा रहने के लिए पानी की जरूरत होती है, गर्मियों में लोगों के छोटे व सामान्य कदम से सैकड़ों पक्षियों की जान बच सकती है. इस दौरान विजय भाटी, शंकरलाल भाटी, राजाराम सर, दीपक भाटी, मयंक हाड़ा, सचिन रेवाटिया, गौरव भाटी, भगवान नरवर आदि उपस्थित रहे।
