आजादी के अमृत महोत्सव पर विद्यार्थी होंगे सम्मानित, क्रांतिकारियों के बलिदान पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आजादी के अमृत महोत्सव पर विद्यार्थी होंगे सम्मानित, क्रांतिकारियों के बलिदान पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न | New India Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के प्रोग्राम के तहत देश के वीर शहीदों के संघर्ष एवं आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने के लिए क्रांतिकारियों के बलिदान पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन मोहम्मदिया एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा गया था जिसमें श्रेष्ठ प्रतिभागियों को मंगल पांडे शहीद दिवस पर सम्मानित किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि निबंध घर से लिखकर जमा करने के निर्देश समस्त क्षेत्र के मीडियम एवं हाई स्कूल के विद्यार्थियों को दिए गए थे जिसमें 32 छात्र छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडेय एवं अजीम उल्लाह खां के जीवन परिचय पर निबंध लिखकर जमा किया था जिनकी कापियां शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नंदलाल सूद प्रिंसिपल हरीश पांडेय के मार्गदर्शन में शिक्षिका श्रीमती अनीता वर्मा एवं नीतू सोनकर के द्वारा कापियां जांच कर रिजल्ट तैयार किया गया. जिसकी निगरानी पीटीआई अनुरोध शर्मा की गई. इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले टॉप टेन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह अतिथियों के हस्ते सुबह 10:00 बजे मदरसा मोहम्मदिया वार्ड क्रमांक 7 में प्रदान किया जाएगा. उपरोक्त जानकारी मदरसा संचालक मोहम्मद ताहिर ने दिया और बताया कि यह सम्मान समारोह कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फिजिकल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में उपस्थित सभी को फेस मास्क लगाकर ही प्रवेश दिया जावेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक हैदर कुरेशी, यासीन अंसारी, आयशा सिद्दीकी, मौलाना मोहम्मद आबिद आदि का सक्रिय योगदान रहा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version