थांदला अभिभाषक संघ के चुनाव हुए संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला अभिभाषक संघ के चुनाव हुए संपन्न | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला अभिभाषक संघ थांदला के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए. जैसा की विदित है कि अभिभाषक संघ के चुनाव निर्विरोध पद्धति से होते आए हैं. उसी परंपरा में आज भी निर्विरोध रूप से अभिभाषक संघ थांदला के चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्री सलीम कादरी,
उपाध्यक्ष पद पर श्री वीरेंद्र बाबेल, सचिव पद पर श्री तुषार भट्ट, कोषाध्यक्ष पद पर श्री नीलेश जैन, लाइब्रेरियन पथ पर सुश्री कविता बोथरा, सह सचिव श्री चुन्नीलाल अमलियार को सर्व अनुमति से चुना गया तथा सदस्य पद पर सर्व श्री मनोज चौहान, प्रकाश गणावा, दिनेश वैरागी, संजय पजल, श्रीमंत अरोड़ा को मनोनीत किया गया
उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण गादीया द्वारा दी गई.

अभिभाषक संघ के वरिष्ठ सदस्य श्री वेंकटेश्वरा अरोड़ा, श्री जितेंद्र जैन, कनक मल छाजेड़, मोहम्मद सलीम खान, सलीम शेरानी, सूरज बैरागी, कालिया भाबर, धर्मेंद्र देओल, विशाल सोनी, राकेश पाठक, रजत कावड़िया, निशार शेरानी, शैतान सिंघाड़या, अंद्रास मेडा, के द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version