बोहरा समाज के दो दिवसीय वैक्सीनेशन का प्रथम चरण संपन्न | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बोहरा समाज के दो दिवसीय वैक्सीनेशन का प्रथम चरण संपन्न | New India Times

बोहरा समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रवक्ता मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाले ने बताया कि कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बुरहानपुर एमपी गर्ग के प्रयासों से बोहरा समाज के शहर आमिल शेख अली असगर कोठावाला एवं कमेटी प्रबंधक जूसर भाई पटना वाला के निर्देशन में बोहरा समाज द्वारा दो दिवसीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत आज मंगलवार को समाज के 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले समाज जनों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम दाऊद पुरा स्थित जीवन जी कॉन्प्लेक्स के पास डॉक्टर जिया साबिर के दवाखाने पर संपन्न हुआ, जिसमें प्रथम दिवस 310 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। समाज जनों ने एकजुटता के साथ वेक्सिनेशन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान समाज के प्रवक्ता तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, मोहम्मद मर्चेंट, जफर खान बहादुर, शेख कयूम सुरूरी अंजुमन जकवी जमात कमेटी और तोलाबा सहित समाज की सभी सामाजिक संस्थाओं समाज के युवाओं ने बुजुर्गों को टीके लगवाए। इस मुहिम के लिए जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गर्ग नगर निगम की टीम और जिन जिन लोगों ने टीकाकरण में सहयोग दिया, उन सभी का आभार व्यक्त किया है। बुधवार का लक्ष्य 320 है। टीकाकरण कार्यक्रम में डॉक्टर जिया साबिर एवं डॉक्टर मोइज राजा का विशेष योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version