भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नगर मंडल द्वारा स्थानीय दीनदयाल पार्क में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय और मुखर्जी चौक पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने जानकारी दी कि लगातार बढ़ती कोरोना महामारी को देखते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार इस बार स्थापना दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ स्तर पर घरो पर भाजपा का ध्वज लगाकर संगठन के संस्थापक सदस्य दीनदयाल जी, मुखर्जी जी व भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर प्रत्येक बूथ अध्यक्षो के माध्यम से मनाना मनाया गया, साथ ही साथ इस कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगो को मास्क पहनने व पात्र लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन , पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार संजय जैन , पूर्व अन्त्योदय समिति अध्यक्ष विवेक चन्द्रवंशी , पार्षद शरद कुरोलिया , रूपेश विश्वकर्मा , कोषाध्यक्ष दीपेश जैन , पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश भोला सोनी , नितेश राजपूत , विशेष चौरसिया , राहुल अमूले , विनम्र राजपूत , रानू रसेला , मौजूद थे।

बिना मास्क घूम रहे लोगो को बांटे मास्क…..कार्यक्रम के पश्चात मुखर्जी चौक पर भाजपा जनों ने बिना मास्क के घूम रही महिलाओं,बच्चियों , युवाओं और बुजुर्गों को मास्क बांटे साथ ही हाथ धोने ओर दो गज की दूरी बनाये रखने का निवेदन कर मास्क को ठीक तरीके से लगने के लिए भी जागरूक किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version