डुमरियागंज अंतर्गत गेहूं क्रय में पारदर्शिता लाने एवं किसानों की समस्याओं के निदान के लिए गेहूं क्रय हेल्पडेस्क स्थापित | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

डुमरियागंज अंतर्गत गेहूं क्रय में पारदर्शिता लाने एवं किसानों की समस्याओं के निदान के लिए गेहूं क्रय हेल्पडेस्क स्थापित | New India Times

डुमरियागंज अंतर्गत गेहूं क्रय में पारदर्शिता लाने एवं किसानों की समस्याओं के निदान के लिए तथा गेहूं के ऑनलाइन सत्यापन कराने के लिए गेहूं क्रय हेल्पडेस्क स्थापित की गई है, जिसमें 2 कर्मचारी सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक शिकायतें दर्ज करेंगे तथा प्राप्ति रसीद भी देंगे। जब शिकायत निस्तारित हो जाएगी तो किसान को दूरभाष द्वारा अवगत भी कराएंगे। गेहूं क्रय के कार्यालय प्रभारी कानूनगो सदर होंगे तथा क्षेत्र के प्रभारी लेखपालों हेतु लेखपाल संघ के अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव होंगे। तहसीलदार डुमरियागंज संपूर्ण कार्यालय के प्रभारी अधिकारी होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version