मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी दमुआ नगर मंडल के नेतृत्व में सांकेतिक रूप से मनाया गया.
कार्यक्रम पूर्व भारतीय जनता पार्टी दमुआ के वरिष्ठ नेता आदरणीय स्वर्गीय सुनील मालवीय जी के दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात कार्यक्रम शुरू किया गया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के महामंत्री मनोज दावन्दे जी द्वारा स्वर्गीय सुनील मालवीय के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई. तत्पश्चात जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर जी द्वारा स्थापना दिवस पर वक्तव्य रखा गया. इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दीनू साहू, आलोक श्रीवास्तव, सूरज चौधरी, अनुराग यादव कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम किया गया.
