हिंदी को प्रोत्साहन के लिए डॉ. गजाला खातून को मिला सम्मान | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

हिंदी को प्रोत्साहन के लिए डॉ. गजाला खातून को मिला सम्मान | New India Times

किसान पी.जी. कॉलेज, बहराइच के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. गजाला खातून को हिंदी को प्रोत्साहन देने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ.एस.पी. सिंह ने दिया। उन्हें सम्मान स्वरूप जनपद के साहित्यकार स्वर्गीय सत्यव्रत सिंह की नालंदा प्रकाशन, दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तक निबंध नवनीत भेंट की गई। डॉ. गजाला खातून महाविद्यालय में 2007 से कार्यरत हैं। उन्होंने ‘ भारतेंदु हरिश्चंद्र के गद्य साहित्य में हास्य व्यंग्य ‘ विषय पर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। इस अवसर पर डॉ. गजाला खातून ने कहा कि निबंध कम शब्दों में लक्षणा और व्यंजना के माध्यम से विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है। निबंधकार सामाजिक समस्याओं को तो उठाता ही है साथ ही उसका समाधान भी देता है। साहित्य की यह विधा हमेशा ही लोगों को प्रिय रही है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय सक्सेना, शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. शिवम श्रीवास्तव,राजनीतिशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मध्यकालीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.सत्यभूषण सिंह, अमित सिंह राठौर, विशाल सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव विशाल कश्यप सहित अनेक लोग सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

By nit

Exit mobile version