दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, कई दिन बीत जाने पर भी नहीं मिल रहा कोई सुराग, इस दोहरे हत्याकांड पर पुलिस अधीक्षक खासे गम्भीर गुरुवार को फिर पहुंचे कोतवाली | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, कई दिन बीत जाने पर भी नहीं मिल रहा कोई सुराग, इस दोहरे हत्याकांड पर पुलिस अधीक्षक खासे गम्भीर गुरुवार को फिर पहुंचे कोतवाली | New India Times

मोहम्मदी कोतवाली की नाक के नीचे बुधवार की रात में हुए दोहरे हत्याकांड का नामजद अभियुक्त कई दिन बीत जाने पर भी पुलिस की पकड़ से दूर। अभियुक्त के घर की तलाशी में उसके दो मोबाइल बरामद हुए।
कोतवाली से मात्र चार पांच सौ मीटर की दूरी पर हुए इस दोहरे हत्याकांड पर पुलिस अधीक्षक खासे गम्भीर नज़र आ रहे है। घटना की रात सूचना पाते ही आनन-फानन मोहम्मदी आ पहुंचे थे और घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। गुरुवार की शाम को पुनः मोहम्मदी आकर प्रगति की जानकारी लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने की हिदायत दी। गुरुवार को दोहरे हत्याकांड का अभियुक्त ने अधिवक्ता के माध्यम से पसगवां कोतवाली में सरेन्डर कर दिया लेकिन जब इसकी जानकारी ली तो पता लगा कि यह अफवाह थी। अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर फरार है। छापामार कार्यवाही एवं अभियुक्त के मकान की तलाशी के दौरान उसके दो मोबाइल घर से बरामद हुए। अभियुक्त इंद्रपाल कितना शातिर है इस बात से साबित हो जाता है कि मोबाइल का प्रयोग करेगे तो सर्विसलांस के माध्यम से पकड़े जायेगे। इसलिये वो अपने मोबाइलों को छोड़ गया या हत्या के बाद वो बौखलाहट में मोबाइल ले जाना भूल गया। अभियुक्त इन्द्रपाल पुलिस को चकमा देकर कही लम्बे निकल गया है या यही कही आस पास छुपा हुआ है इसका सुराग अभी क्राइम ब्रांच और पुलिस को भी नहीं मिल पा रहा है। अगर कही लम्बे भागा है तो क्या उसने हत्या या हत्याए करने के बाद कैसे फरार होना है, कहा जाना है, पूरी प्लानिंग बनाकर घटना को अंजाम दिया। इन सारे प्रश्नो के उत्तर उसके पकड़े जाने के बाद ही मिल पायेगे। इस प्रेम कहानी में हुए दोहरे हत्याकांड का मुकदमा पुलिस ने मृतक रामकृष्ण के पुत्र अनिल कुशवाहा की तहरीर पर मु०अ०सं०154 धारा 302 के अन्तर्गत दर्ज कर लिया। घटना के तीन दिन बीत जाने के उपरान्त भी पुलिस उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी भी नहीं जुटा पा रही है।

By nit

Exit mobile version