वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना शासन की प्राथमिकता है, सभी लोग चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखें, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, उक्त बातें उप जिला अधिकारी स्वाति शुक्ला ने मोहम्मदी तहसील सभागार में आयोजित एक बैठक में कहीं। बैठक में तमाम गांवों के प्रधान पूर्व प्रधान संभावित प्रत्याशी कोटेदार तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे बैठक में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इसलिए जागरूकता बहुत जरूरी है उन्होंने बैठक में मौजूद सभी प्रधानों पूर्व प्रधानों प्रत्याशियों व कोटेदारों से अनुरोध किया कि अपने अपने गांव में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अवश्य प्रेरित करें क्योंकि वैक्सीनेशन ही कोरोना से बचाव का उपाय है इसके अलावा उन्होंने कहा कि मास्क का प्रयोग करें सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें बैठक में आए लोगों को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी मोहम्मदी धर्मेश चंद्र पांडे ने कहा कि नामांकन में भीड़ भाड़ लाने की आवश्यकता नहीं है सिर्फ दो लोगों को ही अंदर जाने दिया जाएगा नामांकन करने आए लोगों के लिए मास्क आवश्यक है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें बैठक को पूर्ति निरीक्षक ललित पाठक ने भी संबोधित किया बैठक में डॉ सुशील शुक्ला सहित तमाम गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान, कोटेदार तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
