पुलिस अधीक्षक ने बदले कई थानेदार व निरीक्षक, मिली नई जिम्मेदारी | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक ने बदले कई थानेदार व निरीक्षक, मिली नई जिम्मेदारी | New India Times

भिंड जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने जिले में लंबे अर्से से थाना प्रभारियों के बदले जाने की सुगबुगाहट को आज विराम लगा दिया है, 11 निरीक्षक को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत कई पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थानों का थानेदार बनाया गया है। जिसके तहत निरीक्षक डीबीएस तोमर को पुलिस लाइन भिण्ड से मेहगाँव थाने की कमान सौंपी है.

पुलिस अधीक्षक ने बदले कई थानेदार व निरीक्षक, मिली नई जिम्मेदारी | New India Times

वहीं निरीक्षक शिव सिंह यादव थाना मेहगाँव से थाना मौ स्थानांरित किया है तथा निरीक्षक प्रेमकिशोर चतुर्वेदी को थाना मौ से डीसीबी प्रभारी भिण्ड तथा निरीक्षक संजीव कुमार तिवारी को डीबीसी प्रभारी से थाना प्रभारी आलमपुर तथा निरीक्षक उपेन्द्र कुमार छारी को लहार थाने से प्रभारी जिविशा भिण्ड एवं निरीक्षक कुशल सिंह भदौरिया को थाना प्रभारी रौन से थाना प्रभारी लहार और निरीक्षक उदयभान सिंह यादव को शहर कोतवाली से थाना प्रभारी रौन एवं निरीक्षक राजकुमार शर्मा को थाना प्रभारी अजाक से थाना प्रभारी शहर कोतवाली एवं विनोद विनायक करके को प्रभारी कंट्रोल रूम से थाना प्रभारी अजाक एवं नवागत निरीक्षक विनय सिंह तोमर को महिला अपराध सैल से थाना प्रभारी ऊमरी और निरीक्षक नरेन्द्र सिंह कुशवाह को प्रभारी सीआईडी एडी से थाना प्रभारी गोहद बनाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article