किसान नेता राकेश टिकैत पर राजस्थान में हमले के खिलाफ राजस्थान के किसानों में आक्रोश | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

किसान नेता राकेश टिकैत पर राजस्थान में हमले के खिलाफ राजस्थान के किसानों में आक्रोश | New India Times
मुख्य हमलावर कुलदीप राव अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ के साथ

किसान आंदोलन के सक्रिय नेता राकेश टिकैत के राजस्थान के अलवर जिले में एक किसान महापंचायत करके दूसरी बानसूर में आयोजित पंचायत को सम्बोधित करने जाते समय भाजपा समर्थक सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा जानलेवा हमला करने व उनकी कार को क्षतिग्रस्त करने की खबर के बाद किसान वर्ग में भारी आक्रोश होना देखा जा रहा है।

किसान नेता राकेश टिकैत पर राजस्थान में हमले के खिलाफ राजस्थान के किसानों में आक्रोश | New India Times
मुख्य हमलावर कुलदीप राव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनीया के साथ

आज अलवर (ततारपुर चोराहे) पर किसान नेता राकेश टिकैत पर जो हमला हुआ है उसको भाजपा का षड्यंत्र बताया जा रहा है। घटना से जुड़े हमलावर मत्स्य विवि के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता है और स्थानीय सांसद बालक नाथ का करीबी बताया जा रहा है।
हमले के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने हमलावरों का सम्बंध अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ से होने का सीधा आरोप लगाया है। टिकैत ने सभी से शांति बरतने की अपील की है। लेकिन हमले की खबर के बाद अलवर में सड़क जाम करके प्रदर्शन होने के अलावा राजस्थान भर में जगह जगह किसान संगठनों की बैठक आयोजित हुई है जिनमें हमले की कड़े शब्दों मे निंदा करने के साथ चेतावनी भी दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article