एक साल बाद पटरी पर लौटी गतिमान एक्सप्रेस, प्लेटफार्म टिकट की कीमत तीन 3 गुना बढ़ी, दस की जगह तीस में | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एक साल बाद पटरी पर लौटी गतिमान एक्सप्रेस, प्लेटफार्म टिकट की कीमत तीन 3 गुना बढ़ी, दस की जगह तीस में | New India Times

एक साल बाद देश की सबसे तीव्र गति से रेल पटरी पर दौड़ने वाली गतिमान एक्सप्रेस गुस्र्वार से दौड़ने लगी है। निजामुद्दीन से चलकर ग्वालियर पहुंची गतिमान एक्सप्रेस ग्वालियर अपने समय से नौ मिनट पहले ही प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर खड़ी हो गई। कोरोना संक्रमण का असर गतिमान एक्सप्रेस पर भी दिखाई दिया। क्योंकि आज निजामुद्दीन व आगरा से कुल 26 यात्री ही ग्वालियर आए। ग्वालियर से तीन यात्री झांसी के लिए सवार हुए। वहीं आज चंबल एक्सप्रेस का भी परिचालन रेलवे द्वारा शुरु कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण के चलते कई अन्य ट्रेनों के साथ ही निर्धारित गतिमान एक्सप्रेस का परिचालन भी रेलवे ने बंद कर दिया था। रेलवे ने अनलॉक के दौरान कई ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रुप में परिचालन शुरु कर दिया था लेकिन गतिमान एक्सप्रेस शुरु नहीं की गई थी। लेकिन आज से रेलवे ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए गतिमान एक्सप्रेस का परिचालन बदले हुए नंबर से स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरु कर दिया है।

फिर शुरु हो गई प्लेटफार्म टिकट की बिक्री

कोरोना काल में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बंद हुई प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री गुरुवार से शुरु कर दी गई है। रेलवे ने कोरोना काल के चलते प्लेटफार्म टिकट की कीमत तीन गुना बढ़ा दी है। गुस्र्वार से प्लेटफार्म टिकट तीस रुपए में बिक्री किया जा रहा है। सनद रहे कि कोरोना काल से पहले यानि बीते साल मार्च तक प्लेटफार्म टिकट की कीमत दस रुपए थी। कोरोना काल से पहले ग्वालियर रेलवे स्टेशन से रोजाना एक से डेढ़ हजार प्लेटफार्म टिकट की बिक्री काउंटर से रोजाना होती थी और प्लेटफार्म टिकट दस रुपए में बिक्री किया जाता था पिछले साल मार्च में कोरोना के दौरान लॉकडाउन लगने के बाद प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ लेकिन यात्रियों के अलावा अन्य किसी को स्टेशन पर जाने की अनुमति नहीं थी। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद स्टेशन से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरु कर दी गई है और टिकट का दाम दस रुपए से बढ़ाकर तीस रुपए कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article