मोमिन जमात बुरहानपुर का दफ्तर हुआ हाईटेक, जल्द ही हॉल बुकिंग सहित पुराने निकाह नामा और फौती रजिस्टर को किया जाएगा ऑनलाइन | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मोमिन जमात बुरहानपुर का दफ्तर हुआ हाईटेक, जल्द ही हॉल बुकिंग सहित पुराने निकाह नामा और फौती रजिस्टर को किया जाएगा ऑनलाइन | New India Times

मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत के प्रयासों से डोनेशन के माध्यम से प्राप्त एक कंप्यूटर को मोमिन जमात के मंडी बाजार, हिंदुस्तानी मस्जिद कंपलेक्स स्थित ऑफिस में यहां आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में मोमिन जमात बुरहानपुर के सचिव एडवोकेट हाजी शाहिद अंसारी की उपस्थिति में स्थापित किया गया है। हिंदुस्तानी मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम कारी अब्दुल रशीद ने पवित्र क़ुरआन ए पाक की तिलावत के साथ इसका शुभारंभ कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर इकबाल अंसारी आईना, शकील बादल, जाकिर मद्दन, आरिफ अंसारी अलमारी वाला, मोहम्मद फारूक चिश्ती,आरिफ कंप्यूटर आदि उपस्थित थे। मोहम्मद फारूक चिश्ती ने बताया कि अध्यक्ष और सचिव महोदय के मार्गदर्शन में जमात खाने की बुकिंग, निकाह नामे और फौती रजिस्टर के पुराने रिकॉर्ड को हाईटेक कर ऑनलाइन करने की योजना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article