अचानक लगी आग से तीन घर जलकर राख | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अचानक लगी आग से तीन घर जलकर राख | New India Times

तहसील गोला गोकर्णनाथ के कस्बा सिकंदराबाद में सुबह खाना बनाते समय लगी आग से 3 घर जलकर राख हो गए. घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सहित दमकल कर्मियों ने लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया।
कोतवाली नीमगांव के कस्बा सिकंदराबाद निवासी माखनलाल के यहां बुधवार सुबह खाना बनाते समय घर में आग लग गई हवा तेज होने से तीन घरो को आग ने अपनी जद मा ले लिया, और देखते ही देखते तीनो घर लपटों में तब्दील हो गये, घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मनवीर सिंह मैं फोर्स के मौके पर पहुंच गए, तथा आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों की सहायता से प्रयास करने लगे लेकिन हवा तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पापा है, देखते ही देखते पास के मकान छोटे पुत्र बहादुर तथा कलेक्टर के घरों में भी आग पहुंच गई, और तीनों मकान आग की लपटों में तब्दील हो गए घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए दमकल कर्मियों व चौकी पुलिस सहित ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घरों में लगी आग पर काबू पा लिया वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान सिकंदराबाद विपिन कुमार त्रिवेदी मौके पर पहुंच गए तथा क्षेत्रीय लेखपाल को सूचित कर आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए आश्वासन दिलाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article