दो दिन की धमार मे रगों की हुई बरसात, दूसरे दिन की धमार पहले दिन की अपेक्षा रही बड़ी, पिछले 300 सालों से अधिक वर्षों से मोहम्मदी नगर में निकल रही है दो दिन धमार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

दो दिन की धमार मे रगों की हुई बरसात, दूसरे दिन की धमार पहले दिन की अपेक्षा रही बड़ी, पिछले 300 सालों से अधिक वर्षों से मोहम्मदी नगर में निकल रही है दो दिन धमार | New India Times

होली का त्यौहार मोहम्मदी नगर व देहात क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया. मोहम्मदी नगर में प्रथम दिन युवा समाज सेवा समिति द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई. भीतर मोहम्मदी से शरू हुई शोभायात्रा का नेतृत्व युवा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल रस्तोगी ने किया. शोभा यात्रा का प्रारंभ विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने गणेश पूजन कर किया. शोभा यात्रा मोहल्ला शुक्लापुर बाजार गंज होती हुई पुनः भीतर मोहम्मदी नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई. वहीं दूसरे दिन की शोभायात्रा फ्रेंड्स क्लब द्वारा बाजार गंज गल्ला मंडी से निकाली गई. शोभा यात्रा का उद्घाटन विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा व उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने फीता काटकर किया.

दो दिन की धमार मे रगों की हुई बरसात, दूसरे दिन की धमार पहले दिन की अपेक्षा रही बड़ी, पिछले 300 सालों से अधिक वर्षों से मोहम्मदी नगर में निकल रही है दो दिन धमार | New India Times

दोनों शोभा यात्रा में तमाम झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं. शोभायात्रा में रंगों से भरी प्रेशर मशीन गुलाल उड़ाते हुए प्रेशर मशीन लिल्ली घोड़ी भगवान गणेश सहित तमाम स्वरूपों की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे. जगह-जगह दोनों शोभा यात्राओं का लोगों ने पूजन अर्चन कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. इस बार दोनों दिन की शोभा यात्राओं में लोगों ने पॉलिथीन की थैलियों गुब्बारों का प्रयोग न कर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीओ अभय प्रताप मल्ल प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा.

दो दिन की धमार मे रगों की हुई बरसात, दूसरे दिन की धमार पहले दिन की अपेक्षा रही बड़ी, पिछले 300 सालों से अधिक वर्षों से मोहम्मदी नगर में निकल रही है दो दिन धमार | New India Times

इस अवसर पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोहम्मदी की होली तमाम जिलों में प्रसिद्ध है, यहां दोनों दिन शांति और सद्भाव के साथ होली मनाई जाती है. इस बार नागरिकों ने पानी से भरी पन्नियों का प्रयोग ना कर होली की शोभा और बढ़ाई है. उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली प्रेम और सद्भाव का त्यौहार है, मोहम्मदी के नागरिक होली में प्रशासन का पूरा सहयोग करते हैं, होली का त्यौहार हमें आपसी एकता और सामाजिक सद्भावना की प्रेरणा देता है. नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने कहा कि मोहम्मदी की होली तमाम जिलों में मशहूर है. उन्होंने मोहम्मदी के नागरिकों को शांतिपूर्ण होली मनाने के लिए धन्यवाद दिया. इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता नगर महामंत्री रवि शुक्ला, दिनेश गुप्ता, ब्लाक प्रमुख आशीष रस्तोगी, प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी, शिशिर गुप्ता, आलोक राठौर, हर्षित गुप्ता, करन राठौर (पिंटू), सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष विवेक शुक्ल सहित तमाम गणमान्य लोग शोभायात्रा में शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version