मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

काफी समय से देखने में आ रहा है कि 1 रुपए ₹2 के सिक्के दुकानदार लेने से इंकार कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि हम अपने घर में बना रहे क्या रुपए, प्रशासन को सिक्के नहीं लेने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है जिससे कि लेन-देन में आसानी हो. अधिकतर दुकानदार स्पष्ट इंकार कर रहे हैं कि सिक्के चलना बंद हो गए हैं और हम सिक्के नहीं लेंगे फिर भी प्रशासन खामोश है. भारतीय मुद्रा को दुकानदार अपमानित करते हुए सिक्के नहीं ले रहे हैं. तो सवाल यह उठता है कि इन रुपयों का उपयोग कैसे होगा? प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करे. बैंकों द्वारा ये सिक्के प्राप्त होते हैं फिर दुकानदार क्यों लेने से इन्कार कर रहे हैं?

Sikke nahi chalne se har Dukan dar har koi bahut preshan hi karon Kal chal Raha hi is samay vyapar bilkul kam ho gaya hi mahgai bad rahi hai log bahut pareshan hi sarkari kuch nahi Kar rahi logo ki preshani badte Ja rahi hi . Sarkari ko logo ki preshani ko samjhna chahiye nidan karna chahiye