मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नगर से होकर चर्च तिराहा के माध्य पुलिया के ऊपर सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे उभर आए हैं। जानकारी होने के बाद भी मलहम पट्टी होने के बाद 2 से 3 दिनों में ही उखड़ जाती है. पुलिया से लेकर बन्धे के अंतिम छोर तक मुख्य सड़क जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। संबधित विभाग के द्वारा कई बार मरम्मत भी कराया गया. बारिश के कारण पुलिया से लेकर रेलवे गेट तक बडी़ ही गंभीर स्थिति में पहुँच चुकी है जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कोई बड़ी दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता. आवागमन करने वालों के लिए यह परेशानी व चिंता का विषय बना हुआ है.
