राजस्थान स्थापना दिवस पर मुस्लिम समाज द्वारा कब्रिस्तान में पक्षियों के लिए बांधे गये परिंडे | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान स्थापना दिवस पर मुस्लिम समाज द्वारा कब्रिस्तान में पक्षियों के लिए बांधे गये परिंडे | New India Times

हजरत अब्दाल शाह रहमतुल्लाह अलैह (पहाड़ वाले वली) के कब्रिस्तान में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे बांध कर व दाना पानी की व्यवस्था कर राजस्थान स्थापना दिवस मनाया!
इस दौरान दरगाह उर्स कमेटी सदर शिक्षाविद शहजाद खान जलमानी ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है जिससे पक्षियों को दाना-पानी नहीं मिलने के कारण ज्यादातर पक्षि मर जाते हैं और कहा कि पेड़-पौधे व पक्षी प्रकृति को सुन्दर व संतुलित बनाये रखने के लिए अहम योगदान रखते हैं जिसके लिए हम सभी को अपने-अपने घरों, मकानों, दुकानों की छतों पर पक्षियों के पानी पीने के लिए पानी से भरे पात्र व दाना रखना चाहिए. नफीस खान अब्बास ने राजस्थान स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर वर्ष 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस मनाया जाता है, राजस्थान राज्य की स्थापना 30 मार्च 1949 हुई तथा 22 रियायतों को मिलाकर यह राज्य बना जिसका शाब्दिक अर्थ ‘राजाओं का स्थान’ है! इस दिन राजस्थान के लोगों की वीरता, दृढ़ इच्छा शक्ति तथा बलिदान को नमन किया जाता है!
इस दौरान दरगाह उर्स कमेटी सदर शिक्षाविद शहजाद खान जलमानी, नफीस खान अब्बास, पेन्टर बन्टी खान, सलीम खान, इकबाल खान, पप्पू खान, सोनू खान, राजा खान आदि मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version