सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव के मरक्यूरी में रखे शव का चूहे ने आंख, कान कतरा, शव रखने का यहाँ नहीं है उचित व्यवस्था | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव के मरक्यूरी में रखे शव का चूहे ने आंख, कान कतरा, शव रखने का यहाँ नहीं है उचित व्यवस्था | New India Times

वार्ड क्रमांक 7 जुन्नारदेव निवासी सलीम खान उम्र 60 वर्ष जिसका शव पिकअप में मिला जो कि स्थान कबाड़ी की दुकान में ड्राइवर थे पुलिस को खबर लगते ही मौका स्थल पर मामला पंजीबद्ध कर दिया, मामले की जांच उप निरीक्षक प्रमोद सिरशाम, एएसआई मनीष बडोनिया कर रहे थे जिसको स्वास्थ समुदाय केंद्र जुन्नारदेव भेजा गया था लेकिन जिसका पोस्टमार्टम होना था लेकिन रात के टाइम पोस्टमार्टम ना हो सका और सुबह जब पोस्टमार्टम के लिए बॉडी के पास गए तो चूहों ने आंख कान डेड बॉडी की कतरा हुआ था जिससे आक्रोशित परिवार वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि बॉडी को वैसे ही रख दिया गया था. सामुदायिक केंद्र जुन्नारदेव में कोई व्यवस्था नहीं है बॉडी रखने के लिए, प्रशासन भी टाला मटोली कर रहा. ऐसे मामलों पर उच्च अधिकारी को कड़ी कार्यवाही करते हुए मामले को संज्ञान में लेने की आवश्यकता है जिससे कि आने वाले समय में ऐसी घटना दोबारा ना हो.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव के मरक्यूरी में रखे शव का चूहे ने आंख, कान कतरा, शव रखने का यहाँ नहीं है उचित व्यवस्था | New India Times

स्वास्थ समुदाय केंद्र जुन्नारदेव के बीएमओ आरआर सिंह का कहना है कि मैं छुट्टी पर था..

मृतक का पुत्र बिलाल खान का कहना है कि स्वास्थ समुदाय केंद्र जुन्नारदेव में कोई व्यवस्था नहीं है, बॉडी को चूहे ने कतर दिया और कोई उचित व्यवस्था बॉडी को रखने के लिए स्वास्थ सामुदायिक केंद्र में नहीं है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version