मेरा घर मेरी होली के तहत मनाई गई होली, प्रशासन भी दिखा अलर्ट | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मेरा घर मेरी होली के तहत मनाई गई होली, प्रशासन भी दिखा अलर्ट | New India Times

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के निर्देश पर छिंदवाड़ा जिले में मेरे घर मेरे त्यौहार के रूप में होली मनाई गई. कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण जुन्नारदेव विधानसभा की दुकानें भी बंद रहीं. शासन की गाइड लाइन के अनुसार सादगी से त्यौहार मनाया गया साथ ही कोरोना वायरस के नियमों का पालन करते हुए मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा. इस दौरान प्रशासन भी अलर्ट दिखा. फिजूल आवागमन करने वालों को समझाइश दी गई और विधानसभा का निरीक्षण किया गया. जिसमें एसडीएम मधुवनत राव धुर्वे, एसडीओपी एस के सिंह, थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी, आरक्षक राहुल राजपूत सहित बड़ी तादाद में पुलिस बल की उपस्थिति में शहर का निरीक्षण किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article