मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ब्रह्म समाज महिला संगठन द्वारा होली के पूर्व ग्रामीण बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का काम किया गया है ब्रह्म समाज महिला संगठन की अध्यक्ष कीर्ति उपाध्याय द्वारा जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हनोतिया के ग्राम बुधवारा में होली के पूर्व ग्रामीण बच्चों को पिचकारी रंग मास्क एवं मिठाई का वितरण कर बच्चों को आपसी सद्भाव और सौहार्द से होली मनाने का आग्रह किया गया है साथ ही कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए मास्क का वितरण कर सावधानीपूर्वक होली खेलने की अपील भी की गई है महिला संगठन की महिलाओं द्वारा ग्रामीणों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने मास का अनिवार्यता उपयोग करने के साथ-साथ कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने का निवेदन भी किया गया इस दौरान ब्रह्म समाज महिला संगठन की निशा तिवारी कल्पना उपाध्याय रोली द्विवेदी पीहू बनर्जी सहित बड़ी संख्या संगठन की महिलाएं उपस्थित थी.
