कोरोना संक्रमण को देखते हुए 2 अप्रैल से शुरू होने वाला फाग महोत्सव स्थगित, गृहमंत्री की उपस्थिति में लिया गया निर्णय | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

कोरोना संक्रमण को देखते हुए 2 अप्रैल से शुरू होने वाला फाग महोत्सव स्थगित, गृहमंत्री की उपस्थिति में लिया गया निर्णय | New India Times

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दतिया में 2 अप्रैल से शुरू होने वाला तीन दिवसीय फाग महोत्सव स्थगित हो गया है।
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने शुक्रवार को फाग महोत्सव के संबंध में आयोजित बैठक में दी गई। गृह मंत्री डाॅ. मिश्र की उपस्थिति में स्टेड़ियम दतिया में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ आयोजित हुई बैठक में निर्णय लिया गया।
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार नेे करीला मेला एवं ग्वालियर मेला को भी स्थगित करने का निर्णय लिया है। कोरोना के संक्रमण के फैलने को दृष्टिगत रखते हुए 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक दतिया में आयोजित होने वाला फाग महोत्सव स्थगित किया गया है।
डाॅ. मिश्र ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ”मेरा मास्क मेरी सुरक्षा” अभियान के तहत् कोरोना से बचाव हेतु सभी लोग अपने चेहरे पर मास्क लगाये, सेनेटाईजर का उपयोग कर सोशल डिस्टेसिंग रखें। आवश्यक होने पर ही घरो से बाहर निकले। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यख श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, कलेक्टर श्री संजय कुमर, पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठोर, फाग महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री जगत शर्मा सहित आयोजन समिति के पदाधिकारीगण तथा संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article