आगामी त्यौहार के मद्देनजर शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की हुई बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आगामी त्यौहार के मद्देनजर शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की हुई बैठक | New India Times

आगामी त्यौहार के चलते शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीआईजी शहर श्री इरशाद वली एवं कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की आज रात्रि न्यू पुलिस कंट्रोल रूम में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसपी नार्थ श्री विजय खत्री, एसपी साउथ श्री साई कृष्णा थोटा एवं समस्त एसडीएम, एएसपी, एसडीओपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डीआईजी श्री इरशाद वली ने बैठक को संबोधित करते हुए दिशा निर्देश दिए कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर शासन की गाइड लाइन के तहत आमजन सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से घर मे मनाएं, इसके लिए थाना प्रभारी थाना क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर लाउडस्पीकर से अलाउंसमेंट करें। लोग घरों में रहकर त्यौहार मनाए। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। होलिका दहन व धूलहेंडी के दौरान नगर/ग्राम रक्षा समिति का सहयोग लें। थाना क्षेत्र में थाना मोबाइल व अन्य वाहनों से लगातार भ्रमण करते रहें।
वहीं कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने अपने सम्बोधन के दौरान निर्देश दिए कि सभी धर्म के लोग अपने घरों में त्यौहार मनाएं, जिससे कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करे। क्षेत्र में लोगों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु रोकाटोकी करते रहें। शासन द्वारा निर्धारित समय पर लोग आंशिक रूप से होलिका दहन करें एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाएं, इसके लिए लोगो को अलाउंसमेंट कर जागरूक व प्रेरित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article