भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बम फटने से तीन बच्चे घायल | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बम फटने से तीन बच्चे घायल | New India Times

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चाँदपुर पंचायत के अंतर्गत सलेमपुर के बलुआबाडी गांव में मोहम्मद शकील के घर के पीछे एक अर्ध निर्मित घर में रखे हुए पुआल के नीचे छुपा कर रखें बम फटने से मोहम्मद शकील की 8 वर्षीय पुत्री नविला, 3 वर्षीय पुत्री मारिया एवं 5 वर्षीय जोया जो अपने मौसी के घर आई हुई थी वह तीनों बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गईं। सभी बच्चे खेलने के दौरान अचानक पुआल पर पैर पड़ने से बम विस्फोट हो गया जिसके कारण वह सभी बुरी तरह घायल हो गए हैं।

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बम फटने से तीन बच्चे घायल | New India Times

बम विस्फोट की आवाज सुनने पर जब घर वाले मौके पर पहुंचे तो सभी बच्चों को घायल देखा जिसकी सूचना जगदीशपुर पुलिस को दिया गया। सूचना पर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गई और सभी बच्ची को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया।

जगदीशपुर पुलिस को शक है कि पुआल के नीचे और भी बम हो सकता है इसके लिए बम स्क्वायड टीम को सूचना दी गई है।

खबर लिखे जाने तक जगदीशपुर पुलिस बम स्क्वायड टीम आने का इंतजार कर रही थी। बम अर्ध निर्मित मकान में किसने रखा है इसकी भी छानबीन की जा रही है।

हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article